देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा की नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च तक एनडीपीएस एक्ट में 19 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 51.18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 1.86 किलोग्राम चरस, 1.603 किलोग्राम चूरा और 20 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। संवाद