फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी स्कूटी, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के पासू सब्जी मंडी के समीप सोमवार रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार राम वीर (23) पुत्र ओम पाल और निलेश कुमार (23) पुत्र महेश चंद्र, दोनों निवासी गांव अवाहिन, डाकघर कड, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), सोमवार रात करीब 9 बजे स्कूटी पर शीला से ढगवार की ओर जा रहे थे।
दोनों वर्तमान में ढगवार स्थित मिल्क प्लांट के पास किराये के मकान में रह रहे थे। पासू सब्जी मंडी के समीप मोड़ पर पहुंचते ही स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में पीछे बैठे राम वीर के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक निलेश कुमार भी बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राम वीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि निलेश कुमार का उपचार जारी है।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें