फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकोह राइजिंग स्टार टीम बनी क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
सकोह में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते राकेश चौधरी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के निकट सकोह के पास जटेहड़ गांव में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मैच राइजिंग स्टार और सकोह इलेवन के बीच हुआ, इसमें राइजिंग स्टार की टीम विजेता रही। इस अवसर पर राकेश चौधरी ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रतियोगिता संचालन कमेटी को 3100 रुपये दिए। इस अवसर पर राकेश चौधरी ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। राकेश चौधरी ने कहा कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की तरफ भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे समूचे हलके में क्रिकेट, हॉकी के अलावा अपने पारंपरिक खेलों कबड्डी, खो-खो आदि को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अभी कई गांवों के युवाओं को स्पोर्ट्स किटें प्रदान की हैं। वहीं, उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि वे आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में ईमानदार प्रतिनिधि का चयन करें। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि वे भाई भतीजावाद में न आकर होनहार लोगों को अपना प्रतिनिधि बनाएं। उन्होंने कहा कि वे निजी तौर पर किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें