धर्मशाला। जिला कांगड़ा में लंबे अरसे बाद एक दिन में कोरोना के मात्र 18 मामले सामने आए हैं। वहीं, 118 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इससे साफ होता है कि अब कोरोना संक्रमण को लगाम लग रही है, जो कि लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. जीडी गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में पालमपुर के बुचेल चौक का व्यक्ति, नगरोटा बगवां का व्यक्ति, मारंडा का व्यक्ति, नगरोटा बगवां के पांच लोग, बल्लाह गांव का व्यक्ति, ज्वालामुखी के वार्ड नंबर का युवक, हरनेरा गांव की युवती, दाड़ी का युवक, भरमोली का बुजुर्ग, डाडासीबा का व्यक्ति, नरेहड का बुजुर्ग, सौंथ गांव का युवक और पालमपुर के खैरा की बुजुर्ग महिला शामिल है। अब जिला कांगड़ा में कोरोना के 7570 मामले हो चुके हैं, इसमें से 614 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं 181 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।