ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में जिला कांगड़ा की स्कूली खेल संघ की बैठक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ज्वालामुखी और देहरा जोन के अंडर-19 लड़कों और लड़कियों के टूर्नामेंट के लिए वेन्यू निर्धारित किए गए।
ज्वालामुखी जोन के अंडर-19 लड़कों का टूर्नामेंट भड़ोली कोहाला स्कूल और लड़कियों का कथोग में होगा। देहरा जोन के लड़कों का टूर्नामेंट चन्नौर स्कूल और लड़कियों का मूहल पाठशाला में होगा।
इसके अलावा सत्र 2026-27 के लिए ज्वालामुखी और देहरा जोन के लिए डीएसएसए के सदस्य भी बनाए गए। ज्वालामुखी जोन से राजीव धीमान प्रिंसिपल लंगड़ू स्कूल, सतिंदर भूषण मुख्याध्यापक डोल स्कूल, चंद्रकांत डीपीई कथोग स्कूल, संजीव कुमार पीईटी गुम्मर स्कूल बनाए गए।
देहरा जोन से राजेश वैद प्रिंसिपल पाईसा स्कूल, फकरुद्दीन डीपीई वीहन स्कूल, राजीव कुमार पीईटी देहरा स्कूल बनाए गए। एडीपीओ जिला कांगड़ा अतुल कटोच ने बैठक के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ का धन्यवाद किया।