फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को उन्होंने कांगड़ा के नगरोटा बगवां क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेश शर्मा ने राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा बगवां और ईशान पब्लिक स्कूल समलोटी में बैठक व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को परखा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि परीक्षाओं के संचालन या आंतरिक मूल्यांकन की फीडिंग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ बोर्ड सख्त दंडात्मक कार्रवाई करेगा।
पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सितंबर 2025 में आयोजित आठवीं, दसवीं और जमा दो (राज्य मुक्त विद्यालय) की परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें