फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वापस बुलाए उड़नदस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सोमवार को मूल्यांकन के चलते बोर्ड ने अपने उड़नदस्ते वापस बुला लिए हैं। परीक्षाओं के दौरान अब एसडीएम और उपनिदेशक इंस्पेक्शन की ओर से नकलचियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी परीक्षा केंद्र बोर्ड की नजर में रहेंगे। उधर, शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते बोर्ड ने अपने उड़नदस्ते वापस बुला लिए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 19 उड़नदस्ते गठित किए थे, जिनमें 203 के करीब कर्मचारी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें