फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाषण में सरीना ने हासिल किया पहला स्थान

Sun, 18 Feb 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भाषण में पहला स्थान हासिल करने वाली सरीना पुरस्कार प्राप्त करते हुए
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से धौलाधार परिसर एक के सेमिनार हॉल में युवा संवाद के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम पंचप्रण एक युवा परिचर्चा में 150 विद्यार्थियों और स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसके अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, परिचर्चा एवं संवाद का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में एम कॉम से सरीना कुमारी प्रथम, जंतु विज्ञान विभाग के रजत कुमार द्वितीय और अंग्रेजी विभाग की ईशा सिंघल और संस्कृत विभाग के मयंक तिवारी क्रमशः तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. सुनील ठाकुर अधिष्ठाता छात्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। युवा वक्ता के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ललित कुमार डोगरा और गणतंत्र दिवस परेड 2024 में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करके आई एनएसएस की छात्रा अंशिका रही। कार्यक्रम के संयोजक और एनएसएस के समन्वयक डॉ. मलकीयत सिंह रहे। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार, वैशाली देवी, अमिषा धीमान, स्नेहा मिश्रा, सुरेश कुमार, आशीष कुमार मौर्य, आशीष कुमार तिवारी, उत्कर्ष बोध, प्रीति देवी, स्नेह भारती, आदित्य आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें