फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में संस्कृत, संस्कृतज्ञों की है विशेष भूमिका : प्रो. बंसल

विज्ञापन
सीयू के संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत सप्ताह के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. ए
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में एक विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संस्कृत एवं संस्कृतज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस दिशा में समाज को विशेष प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संस्कृत भारती उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि यदि संस्कृतज्ञ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं तो उन्हें संस्कृत और संस्कृति दोनों का संरक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि भाषा, संस्कृति और भूखंड इन तीनों के समावेश से ही राष्ट्र की परिकल्पना साकार होती है। इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. प्रदीप कुमार और भाषा संकाय अध्यक्ष प्रो. रोशन लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. योगेंद्र कुमार ने किया और अंत में उन्होंने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें