फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संसारपुर टैरेस पुलिस ने 24 बोतल देसी शराब पकड़ी

Wed, 14 May 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पुलिस थाना संसारपुर टैरेस पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के कब्जे से 24 बोतल देसी शराब जब्त की है। आरोपी अशोक कुमार निवासी दड़ब को मौके पर ही गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की अवैध खेप के साथ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को 24 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



ढगवार में घर से देसी शराब की दो पेटियां बरामद
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत ढगवार में पुलिस ने एक घर से देसी शराब की दो पेटियां (24 बोतल) बरामद की हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में दबिश देकर यह शराब बरामद की। पुलिस थाना गगल के प्रभारी ऊधम सिंह ने बताया कि ढगवार में डिंपल कुमार के घर से 24 बोतल देसी शराब की खेप बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद


यातायात नियम तोड़ने पर 260 वाहनों के चालान
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने विभिन्न पुलिस थाना और चौकियों के अंतर्गत यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने 260 वाहनों के चालान कर 35,500 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं, धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत 24 चालान काटकर आरोपियों से 2100 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नियमों को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें