पपरोला में परशु राम सामुदायिक भवन का उद्घाटन करते किशोरी लाल । स्रोत: पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने शुक्रवार को विकास कार्यों की एक बड़ी सौगात संसाल की जनता को समर्पित की। उन्होंने 1.65 करोड़ रुपये की लागत से बनी संसाल-मडेढ़-पंजाला पेयजल योजना का शुभारंभ किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक संसाल स्कूल में 30 लाख रुपये की लागत से बने साइंस ब्लॉक और खेल मैदान का लोकार्पण किया।
उन्होंने विद्यालय की ज्ञान ज्योति वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया और दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रीत कौर को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कशिश को 1100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र संदीप कुमार को 501 रुपये की नकद राशि व मेडल प्रदान करके सम्मानित किया। उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित परशुराम सामुदायिक भवन पपरोला का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनकी हर समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजीव कपूर, अंजू देवी, अरिधम ठाकुर और बीडीओ सुमन आदि उपस्थित रहे।