फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खबली में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ, पहले मैच में धवाला ने रायल इलेवन को 22 रन से हराया

Sun, 19 Jan 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल के तहत खबली में रविवार को सांसद खेल महाकुंभ के तहत खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय खट्टा ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहले क्रिकेट मैच में धवाला क्रिकेट क्लब ने रायल इलेवन को 22 रन से शिकस्त की। धवाला की टीम ने 107 रन बनाए। जबकि रायल इलेवन 86 रन पर आलआउट हो गई। जबकि दूसरे में मैच में कोठार क्रिकेट क्लब ने खबली क्रिकेट क्लब को दो रन से हराया। कोठार की टीम ने आठ विकेट पर 87 रन बनाए। जबकि खबली टीम 86 रन पर ही आलआउट हो गई।
विज्ञापन


भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र भूरिया ने बताया कि इस दौरान में कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल के मैच करवाए जाएंगे। इनमें कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि इस महाकुंभ से क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच मिलेगा। कार्यक्रम न केवल खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस माैके पर बीसीसीआई अंपायर अमित राणा, मंडल महामंत्री रणजीत गुलेरिया, पाइसा पंचायत के प्रधान चुन्नी लाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें