फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शांता से मिले संजय टंडन, हिमाचल की राजनीति को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
शांता कुमार से मुलाकात करते प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन।
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। शांता कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, उससे साफ प्रतीत होता है कि भारत अब स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण भारत के इतिहास का बहुत बड़ा हिस्सा है इसके लिए पूर्ण श्रेय केंद्र सरकार और केंद्र की कुशल नेतृत्व वाली सरकार को जाता है। भारत की अर्थव्यवस्था भी तेज गति से आगे बढ़ रही है आज से पहले कभी नहीं हुआ। दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश की राजनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें आगामी लोकसभा चावन को लेकर भी चर्चा हुई। संजय टंडन ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों में जीत दर्ज करेगी और इस बार मार्जिन पहले से भी ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें