पुलिस थाना देहरा के प्रभारी संदीप पठानिया को शिमला में डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया।
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा के दो पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देहरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप पठानिया और जिला पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी अक्षय शर्मा को उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं एवं कार्य समर्पण के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रदेश पुलिस मुख्यालय शिमला में डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने संदीप पठानिया और अक्षय शर्मा को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी है।