फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 40 मीटर पुल से जुड़ेंगे समृद्धि भवन-व्यावसायिक परिसर

Sat, 10 Oct 2026 02:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चरान खड्ड के पास नगर निगम के व्यावसायिक परिसर को समृद्धि भवन क्षेत्र से जोड़ने के लिए 40 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। इसके लिए 3.34 करोड़ रुपये की लागत का टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। औपचारिकताएं पूरी होते ही मौके पर निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के तहत चरान खड्ड को एचपीसीए स्टेडियम मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का काम भी चल रहा है। पुल बनने से व्यावसायिक परिसर और चरान खड्ड के बीच सीधी आवाजाही बहाल होगी। साथ ही स्टेडियम की तरफ से धर्मशाला आने वाले वाहनों को एक सुगम व छोटा वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।

करीब 3.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 40 मीटर पुल का टेंडर अवार्ड हो चुका है। औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र धरातल पर काम शुरू कराया जाएगा। -विशाल, एजीएम, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें