फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी, कोके और पतरेली में भरें मिठाइयों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग भी दुकानों का औचक निरीक्षण कर रहा है। सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सविता ठाकुर के नेतृत्व ने टीम ने ज्वालामुखी, कोके और पतरेली स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरा कोकोनट बर्फी, पेड़ा, गुलाब जामुन, पनीर, रसगुल्ला, मिल्क केेक, कलाकंद, फेनिया, बर्फी, बेसन लड्डू और बालूशाही के सैंपल भरे गए। विभाग की ओर से इस दौरान मिठाई विक्रेताओं के निर्देश दिए गए कि मिठाइयों को तैयार करने, पैक करने और बेचने की सभी प्रक्रियाओं में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। मिठाइयों को उचित तापमान पर और साफ सुथरे बर्तनों में स्टोर करें और तैयार की गई मिठाइयों को जालीदार कपड़े से ढक कर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें