फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह से तैयार होगा सांबर लाहड़-थाथरी पुल

Thu, 22 Aug 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सांबर लाहड़ से थाथरी मार्ग पर बनने वाले पुल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के विशेषज्ञ तकनीकी टिप्स प्रदान करेंगे। एनआईटी हमीरपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञों की टीम उस स्थान का निरीक्षण करेगी, जहां पर पुल बनाया जाना है। इस दौरान पुल निर्माण को लेकर अपनाई जाने वाली तकनीक को लेकर भी अपना सुझाव देंगे। दरअसल विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत सांबर लाहड़ से थाथरी रोड को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कई जगह कच्ची पहाड़ियां हैं। बरसात के मौसम में इन पहाड़ियों से पत्थर और मिट्टी आदि घिसकती रहती है। जिस जगह पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है, वहां पर भी भूमि धंसाव की संभावना है। इसी के चलते लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए एनआईटी के विशेषज्ञों की राय मांगी है। ताकि बाद में पुल को कोई नुकसान न पहुंचे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क के लिए 2.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। विभाग ने टेंडर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया है।
पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत
थाथरी एक पर्यटक स्थल है। जहां पर दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। थाथरी से त्रियूंड के लिए भी पैदल रास्ता है। इस पुल और सड़क के बनने से पर्यटकों का आसानी होगी।
विज्ञापन

सांबर लाहड़ से थाथरी मार्ग के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क के लिए 2.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। विभाग ने टेंडर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया है। पुल निर्माण से पूर्व एनआईटी के विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
विज्ञापन

विनय कुमार मैहरा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें