जवाली (कांगड़ा)। पलौहड़ा स्कूल के विद्यार्थी समर प्रताप सिंह का चयन अंडर-16 वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स हॉस्टल संधोल (मंडी) में हुआ है। अब समर प्रताप सिंह राज्य स्तर पर सरकारी खर्च पर खेलते हुए पढ़ाई भी जारी रखेंगे। समर प्रताप सिंह ने बताया 4-5 मई को राज्य स्तर के लिए चौपाल में आयोजित ट्रायल में चयन हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय स्कूल प्रिंसिपल सुखदेव जम्वाल, डीपीई रंजीत सिंह, पीईटी नरदेव सहोत्रा सहित स्कूल स्टाफ व कड़ी मेहनत को दिया है। स्कूल प्रिंसिपल ने मेधावी खिलाड़ी को हार पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद