फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भट्ठा गूहण छिंज मेला की बड़ी माली में सागर पहलवान विजेता

Wed, 11 Mar 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भट्ठा गूहण दंगल मेले की बड़ी माली के विजेता पहलवान आयोजकों के साथ। -स्रोत : मेला कमेटी
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां की पंचायत जरपाल के अंतर्गत भट्ठा गूहण में हुए ख्वाजा पीर मेले के दंगल में पंजाब के सागर पहलवान ने बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया है। सोमवार देर रात तक चले इस दंगल के फाइनल मुकाबले में गुरदासपुर के सागर ने तोकी (पंजाब) के पहलवान जंगा को पराजित किया।
विज्ञापन

दंगल की छोटी माली का मुकाबला जवाली के पहलवान शिवू और पठानकोट के माधू के बीच हुआ। काफी समय तक चले इस मुकाबले में किसी भी पहलवान द्वारा स्पष्ट जीत दर्ज न करने पर रेफरी मास्टर नीरी पठानिया ने दोनों को संयुक्त रूप से विजेता (बराबरी) घोषित किया। मेला कमेटी के प्रधान प्रमोद सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए, जिसका स्थानीय दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें