जिला पुलिस देहरा के तहत स्कूल बसों की चैकिंग करते हुए पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस विभाग
- फोटो : Samvad
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस जिला देहरा ने सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के तहत विशेष रूप से स्कूल बसों की जांच की। पुलिस कर्मियों ने बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक मानकों का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि बस चालक निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इसके अलावा बसों में ओवरलोडिंग, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे। संवाद