राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरोटा बगवां में केंद्रीय छात्र परिषद के बार्षिक सांस्कृतिक समार
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में बुधवार को आयोजित हुए केंद्रीय छात्र परिषद के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘सबरस होली’ में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाई। समारोह में सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, काव्य पाठन, फेंसी ड्रेस, रंगोली, एकल वाद्य संगीत और भाषण कला इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। समारोह में इस महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य आरपी चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि और मौजूदा प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सोनी बतौर अध्यक्ष उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने शिक्षण संस्थानों में लड़कियों की बहुलता को एक बड़ा सामाजिक बदलाव करार दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र सोनी एवं प्राध्यापकों के साथ सरस्वती आराधना के साथ हुआ। काव्य पाठन में प्रथम स्थान पर साक्षी, द्वितीय स्थान पर राधिका और तृतीय स्थान पर रीना शर्मा रहीं। सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान पर कविता ग्रुप, द्वितीय स्थान पर मानवी ग्रुप और तृतीय स्थान पर सान्या ग्रुप रहे। फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान पर मानसी, द्वितीय स्थान पर कविता और तृतीय स्थान पर ज्योति भाटिया रही। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर स्नेहा चौधरी, द्वितीय स्थान पर राधिका और तृतीय स्थान पर रिशु चौधरी रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तानिया द्वितीय स्थान पर कोमल और तृतीय स्थान पर अंकिता रहीं। एकल वाद्य संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संगम, द्वितीय स्थान पर निखिल और तृतीय स्थान पर शिवम रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रूचि, द्वितीय स्थान पर साक्षी और तीसरे स्थान निर्जला रहीं।