धर्मशाला। राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष मुंबई से हिमाचल प्रदेश के ऊना के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। गोस्वामी ने कहा कि मुंबई में रह रहे हिमाचलियों ने उनसे अनुरोध किया है ऊना तक सीधी ट्रेन सुविधा मिले। क्योंकि अभी मुंबई से चंडीगढ तक सफर में लगभग 30 घंटे लगते हैं और आधी रात को चंडीगढ़ में ट्रेन के पहुंचने से हिमाचली यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
चोरी आदि की घटनाएं भी पेश आ चुकी हैं। अगर मुंबई से ऊना के लिए सीधी ट्रेन सुविधा शुरू होती है तो ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर बिलासपुर, मंडी और कुल्लू मानी आदि हिमाचल के विभिन्न जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।