रक्कड़ (कांगड़ा)। भगवान नरसिंह मंदिर में वीरवार को रुक्मिणी मंगल की कथा सुनाई। कथा व्यास पंडित अंकुश शर्मा ने श्रीकृष्ण की ओर से रुक्मिणी हरण और विवाह की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग सच्चे प्रेम, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। संवाद