तहसील खुंडियां के गांव थिल निवासी लेफ्टिनेंट रुद्राक्ष राणा अपने परिजनों के साथ। स्रोत : जागरूक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। तहसील खुंडियां के गांव थिल के युवा रुद्राक्ष राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं।
लेफ्टिनेंट रुद्राक्ष राजेश राणा के पुत्र और सेवानिवृत्त कैप्टन किशोर चंद के पौत्र हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखने वाले रुद्राक्ष ने अपने परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। सैन्य परंपराओं से जुड़े इस परिवार ने एक बार फिर देशभक्ति और समर्पण की मिसाल पेश की है। परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने लेफ्टिनेंट रुद्राक्ष राणा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य जीवन की कामना की है। संवाद