फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 5.29 करोड़ मंजूर, 353 परिवारों को मिलेगी छत

Sat, 21 Sep 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के 353 निर्धन परिवारों को अपना घर बनाने के लिए स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 5.29 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इसके लिए जिला कल्याण विभाग में यह राशि पहुंच चुकी है और जल्द ही इस राशि को पात्र लोगों में बांटने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिला कल्याण विभाग की ओर से इस योजना के तहत 2024-25 के लिए जिले से 900 के करीब घरों की डिमांड भेजी गई थी, जिसमें से 353 पात्र परिवारों को योजना के तहत मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

वहीं, 547 परिवारों का घर बनाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। प्रत्येक लाभार्थी परिवार को डेढ़ लाख रुपये अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिला कल्याण विभाग की ओर से जल्द ही एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद सेंक्शन हुई घरों की राशि को वितरित किया जाएगा। जिला कल्याण विभाग की ओर से स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत एससी वर्ग के लिए 500, एसटी वर्ग के लिए 100 और ओबीसी वर्ग के लिए 300 घरों की डिमांड की गई थी। शिमला से मिली मंजूरी में एससी वर्ग के 224 घरों को 3.36 करोड़ रुपये, एसटी के 25 घरों को 3.75 करोड़ और ओबीसी वर्ग के 104 घरों को 1.56 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। यह राशि 31 मार्च तक वितरित की जानी है।

अतिरिक्त जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि जिले में 353 मकानों के लिए 5.29 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। विभाग की बैठक के बाद लाभार्थियों को राशि वितरित कर दी जाएगी। विभाग ने 324 लाभार्थियों की डिटेल जारी कर दी है, जबकि शेष 29 लाभार्थियों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


324 लाभार्थियों का आंकड़ा-
तहसील मकानों की संख्या
बैजनाथ 21
बड़ोह 12
देहरा 20
डाडासीबा 06
धर्मशाला 29
फतेहपुर 21
इंदौरा 21
जयसिंहपुर 14
जसवां परागपुर 05
ज्वालामुखी 21
ज्वाली 21
कांगड़ा 19
खुंडिया 14
नगरोटा बगवां 14
नूरपुर 16
पालमपुर 45
रक्कड़ 06
शाहपुर 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें