फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 51 करोड़ रुपये जारी : संघ

Mon, 08 Jun 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड इकाई नगरोटा बगवां की बैठक में उपस्थित पेंशनर्ज। फोटो एसोसिएशन।
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, खंड नगरोटा बगवां (शहरी एवं ग्रामीण इकाई) की संयुक्त बैठक हरिकर्ण महादेव मंदिर, 53 मील में ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष ईश्वर दास चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए पेंशनरों ने कहा कि उनके साथ हुई वार्ता में स्वीकार की गई मांगों पर सरकार ने अमल शुरू कर दिया है। विशेष रूप से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 51 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों को जारी किए जाने का स्वागत किया गया। एसोसिएशन के प्रेस सचिव सुभाष चौधरी ने बताया कि बैठक में उन विभागों से भी शीघ्र बजट मांगने का आग्रह किया गया जिन्होंने अभी तक मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए बजट की मांग नहीं भेजी है। बैठक में मुंशी राम, कश्मीर चंद, ओम प्रकाश, छोटू राम, रविंद्र कुमार, जगदीश चंद, प्रवीण कुमार, बनवारी लाल, जय चंद, राम चंद, अवतार भाटिया, मोहर सिंह, मिलाप चंद, सरूप चंद, मिलखी राम, प्रीतम चंद और शेर सिंह आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें