फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी आई अस्पताल दे रहा बेहतर सेवाएं : परमार

विज्ञापन
रोटरी आई अस्पताल मारडा की टीम व अन्यस्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। रोटरी आई अस्पताल मारंडा ने अपनी स्थापना के चार दशक पूरे होने पर शनिवार को 40वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और हवन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह परमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अस्पताल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टाफ सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने रोटरी आई फाउंडेशन के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि यह अस्पताल प्रदेश भर के लिए नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अस्पताल के के चेयरमैन केजी बुटेल ने कहा कि मेला मल सूद रोटरी आई अस्पताल मारंडा, सेवा और मानवता का एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने संस्थापक एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. शिव कुमार को याद किया। अस्पताल के निदेशक सुधीर सलोत्रा ने बताया कि रोटरी आई अस्पताल की शुरुआत लगभग 40 वर्ष पूर्व एक छोटे से ऑपरेशन थियेटर और मुट्ठी भर समर्पित सहयोगियों के साथ हुई थी। जीएम राघव शर्मा ने कहा कि अब तक लाखों मरीजों की नेत्र जांच की जा चुकी है और हजारों सफल नेत्र ऑपरेशन किए गए हैं। इस मौके पर बीना बुटेल, अजीत बाघला, अस्पताल के प्रमुख दानदाता अमरीश सूद, योगेश सूद, पूनम सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें