पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब पालमपुर ने नगरोटा की नशा विरोधी अडॉन संस्था को 25 हजार रुपये के नाल्ट्रेक्सोन कैप्सूल की तीसरी किस्त भेंट की। रोटरी क्लब अध्यक्ष ऋषि संग्राय ने कहा कि रोटरी क्लब पालमपुर की ओर से युवाओं को चिट्टा या अन्य नशों से छुटकारा दिलाने का संकल्प लिया गया है। नशा विरोधी संस्था अडॉन के संयोजक एवं अध्यक्ष मनोज मेहता ने इन कैप्सूलों को देने के लिए रोटरी क्लब का आभार जताया। साथ ही रोटरी क्लब ने गरीब परिवार की बेटी की शादी से लिए राशन भी दिया। इस मौके पर रोटरी 3070 के पूर्व गवर्नर सुनील नागपाल, पूर्व अध्यक्ष संजीव बाघला, कपिल सूद, सदस्य प्रदीप करोल, सुरेंद्र मोहन, रोटरी आई अस्पताल के मुख्य प्रबंधक राघव शर्मा, इंजीनियर एसपी अवस्थी आदि मौजूद रहे।