फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रोटरी क्लब पालमपुर ने जीती ऑल राउंड एक्सीलेंस ट्रॉफी

Mon, 29 Jun 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब पालमपुर ने रोटरी जिला 3070 के वार्षिक हम स्टार अवार्ड्स 2025-26 में छह प्रतिष्ठित स्टार अवार्ड अपने नाम किए। क्लब ने जिले की सबसे प्रतिष्ठित रोटेरियन एससी ओबेरॉय मेमोरियल ऑल राउंड एक्सीलेंस ट्रॉफी भी जीती। यह ट्रॉफी पूरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्लब को प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

लुधियाना में आयोजित समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहित ओबरॉय और अरुणा ओबरॉय ने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष अजय सूद को प्रभावी नेतृत्व, सेवा कार्यों और क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विशिष्ट अध्यक्ष सम्मान प्रदान किया गया। सचिव राघव शर्मा को कुशल प्रशासनिक संचालन और संगठनात्मक दक्षता के लिए विशिष्ट सचिव सम्मान से नवाजा गया। उन्हें रोटरी डिस्ट्रिक्ट राइजिंग स्टार अवार्ड भी मिला। वरिष्ठ सदस्य कपिल सूद को रोटरी के प्रति दीर्घकालीन समर्पण, उत्कृष्ट सेवा कार्यों और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान के लिए प्रतिष्ठित रोटरी गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
रोटरी जिला 3070 के सहायक गवर्नर ऋषि संग्राय को भी उत्कृष्ट अवार्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा सुरेंद्र मोहन, गोपाल सूद, राजेश सूद, पंकज जैन, अरुण व्यास, नवनीत डोगरा और संजीव बाघला को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें