फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रोटरी क्लब ने डॉ. जोगिंद्र को किया सम्मानित

Wed, 09 Sep 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब धर्मशाला ने शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डाइट कांगड़ा के प्रवक्ता डॉ. जोगिंदर सिंह को सम्मानित किया। राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. सिंह शिक्षा शास्त्र में एमफिल व पीएचडी हैं। एक दशक से जेबीटी प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण सहित समग्र शिक्षा व शिक्षा विभाग के प्रमुख कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 1992 से साक्षरता अभियान से जुड़े डॉ. जोगिंदर सिंह ने नूरपुर और नगरोटा सूरियां में खंड समन्वयक के रूप में सेवाएं दीं। उनके प्रयासों के फलस्वरूप कांगड़ा की सिहुंनी पंचायत जिले की प्रथम साक्षर पंचायत बनी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैत, जवाली, नगरोटा सूरियां और राजा का तालाब में बीआरसी समन्वयक के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें