फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिक्षकों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नूरपुर इकाई ने विद्यार्थियों और छात्राओं की समस्याओं के संबंध में कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ छात्राओं ने शिक्षकों की ओर से मानसिक प्रताड़ना, डराने-धमकाने और निजी जीवन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने की शिकायतें दी हैं। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों पर विषय बदलने का अनुचित दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है जिससे परेशान होकर छात्र कॉलेज छोड़ने तक को विवश हो रहे हैं। एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन से सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर तथ्यपरक कार्रवाई करने और विद्यार्थियों को भय, दबाव व भेदभाव मुक्त सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मुहैया कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें