फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रोटरी क्लब धर्मशाला ने सम्मानित किए नौ शिक्षक

Thu, 10 Sep 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब धर्मशाला की ओर से राजकीय शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक के नौ शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र डीआईजी आईपीएस सौम्या शावंशिवन ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में इंदु बाला, अनिल कुमार, सुनीता, पूजा शर्मा, जोगिंद्र सिंह, इंदु जगवान, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. मोनिका शर्मा और डॉ. बीना मनकोटिया शामिल रहीं। इस मौके पर रोटरी क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष अधिवक्ता रोटेरियन प्रेम प्रसाद और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें