ज्वालामुखी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति देेते हुए छात्राएं। स्रोत: जागरूक प
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी कॉलेज में सत्र 2025-26 का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रोनिका को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक संजय रतन और विशेष अतिथि के रूप में निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इसके बाद विभिन्न क्लबों और सोसायटियों की आकर्षक परेड ने शानदार प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में धनुची नृत्य, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, समूह गीत, कांगड़ी नृत्य, गिद्धा और नाटी ने दर्शकों का मन मोह लिया। शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संवाद