देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला पुलिस देहरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर कार का तीन हजार का चालान किया है। इसमे चलती कार में सवारों ने खिड़की पर लटककर वीडियो बनाया था। पुलिस से जानकारी के अनुसार एक पंजाब नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार, जो कि ढलियारा से देहरा की ओर आ रही थी। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पाया कि जब कार ढलियारा से निकल रही थी, उस दौरान कार में सवार दो व्यक्ति खिड़की से झांककर वीडियो बनाने लगे, जो कि यातायात नियमों का उल्लंघन हैं। जिस पर देहरा पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए इस कार का चालान किया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से हिमाचल घूमने आ रहे पर्यटकों से अपील करती है की सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनुशासित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं। अन्यथा विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।