फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विश्व कप से पहले दुरुस्त होंगी सड़कें और स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप मैचों के आयोजन से पहले धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें और लाइट व्यवस्था चकाचक होगी। इसके अलावा पेयजल और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। सोमवार को उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में क्रिकेट स्टेडियम में प्रशासन और एचपीसीए के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने आईसीसी वनडे विश्व कप के मैचों के लिए कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं आदि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इसके बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के लिए कहा। पुलिस विभाग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आसपास के क्षेत्र में मरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर निगम धर्मशाला के पदाधिकारियों को इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निगम धर्मशाला के अधिकारियों को मैच के आयोजन के दौरान धर्मशाला शहर और क्रिकेट मैदान के आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के निर्देश भी दिए।
पार्किंग के लिए लगाए जाएंगे दिशा सूचक बोर्ड
उपायुक्त ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नंबरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने सहित आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्किंग स्थल से क्रिकेट मैदान तक लाने के लिए शटल सेवा का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने एचपीसीए के अधिकारियों से आवश्कतानुसार छोटे वाहनों को शटल सेवा के लिए तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि विश्व कप की ट्रॉफी 27 सितंबर को धर्मशाला पहुंचेगी। इसका हवाई अड्डे पर स्वागत करने के बाद धर्मशाला लाया जाएगा। बैठक में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश कुमार, क्रिकेट स्टेडियम के जीएम (प्रशासन) सेवानिवृत्त कर्नल एचएस मिन्हास सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें