कांगड़ा। शक्तिपीठ कांगड़ा मंदिर में शरदकालीन नवरात्रों में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। इस कारण मंदिर परिसर और शहर में पहले से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि मंदिर परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरों को भी एसडीएम सोमिल गौतम ने दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं मंदिर की सजावट को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने सभी पार्किंग स्थलों पर उचित साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। वहीं मंदिर के अंतर्गत आने वाली सभी सरायों की साफ-सफाई, बिजली-पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लंगर से संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखने के लिए कहा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यों को निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, तहसीलदार मोहित रतन, जेई विजय कुमार, मेडिकल ऑफिसर डा. सुशांत, ईओ चमन लाल, जेई आईपीएच रमेश सिंह, छवि राम, एसआई सुरजीत सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी आदित्य उपाध्याय, रमाकांत और यात्री सदन से विवेक पठानिया आदि मौजूद रहे। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शरदकालीन नवरात्र को लेकर एसडीएम ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। 15 से 23 अक्तूबर तक आयोजित होने जा रहे शारदीय नवरात्रों को लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों से चर्चा की।