धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरवाला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों संबंधी शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यालय में चित्रकला और नारा लेखन प्रतिभागिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छठी से 12वीं के सभी बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तारी से जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। ब्यूरो
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ