फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन माह पहले उखाड़ी सड़क, नहीं हुई टारिंग

Thu, 15 Oct 2026 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला मंडल की दाड़नू से टऊ-चौला-बनगोटू मार्ग की दयनीय हालत। -संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। मंडल के तहत दाड़नू से टऊ-चौला-बनगोटू सड़क निर्माण में हो रही देरी से भड़के ग्रामीणों ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय में दस्तक दी। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के सामने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह पहले सड़क को उखाड़ दिया गया लेकिन टारिंग का काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान राज कुमार, रंजीत कुमार, सुरेश, आकाश, ओमप्रकाश, रेणू और रीना ने बताया कि उखड़ी सड़क के कारण आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। मार्ग पर उड़ती धूल और पत्थरों से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग से हस्तक्षेप कर कार्य में तेजी लाने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला मंडल के एक्सईएन चंद्र शेखर ने ठेकेदार को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और कार्य जल्द पूरा करने की हिदायत दी। विभाग ने सड़क निर्माण को पूरा करने के लिए नवंबर 2026 की समय-सीमा तय की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो वे कड़ा रुख अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें