फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो माह से टूटी सड़क, 20 हजार लोगों की आवाजाही ठप

विज्ञापन
कोटला सोहल्दा सम्पर्क का ताजा हालत । संवाद
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के फोरलेन प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान कोटला-सोहल्दा संपर्क मार्ग के ध्वस्त होने से कोटला नगर पंचायत समेत चार पंचायतों के करीब 20 हजार लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

दो माह से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। कोटला से सोहल्दा, धार, बाड़ा, नयांगल, भटोली और त्रिलोकपुर समेत चंबा जिले की जोलना पंचायत के लोगों के लिए कोटला मुख्य व्यापारिक केंद्र है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के दौरान डीपीआर में बदलाव कर बिना उचित खुदाई के कच्ची मिट्टी पर वायर क्रेट लगा दिए गए। कमजोर ढलान इनका भार नहीं सह पाई और श्री राधास्वामी सत्संग ब्यास के समीप कोटला-सोहल्दा संपर्क सड़क ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पवन, सुरेश, मनोज, राजकुमार, अंशुल, अमित और सचिन ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है। करीब 300 मीटर हिस्से में लगाए गए वायर क्रेट के गिरने का खतरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि नीचे बड़ी आबादी होने के कारण हादसा होने पर गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। फोरलेन की तह से भू-जल का रिसाव भी हो रहा है, जिससे लोग उत्तरकाशी जैसी त्रासदी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद से हस्तक्षेप की मांग
सोहल्दा के समाजसेवी दिनेश जसवाल ने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से मामले में हस्तक्षेप करने और संपर्क मार्ग को जल्द दुरुस्त कर बहाल करवाने की मांग की है।
एनएचएआई ने विशेषज्ञों की टीम बुलाई
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ मनोज कुमार ने कहा कि सड़क विभाग की है लेकिन इसे एनएचएआई की ओर से खराब किया गया है। इस संबंध में प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है।
एनएचएआई पालमपुर के रोहित ठाकुर ने कहा कि विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर स्थायी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें