फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चार परिवारों को गहरे जख्म दे गया सड़क हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की उतराला-होली निर्माणाधीन सड़क पर हुई दुर्घटना चार परिवारों को ताउम्र के लिए गहरे जख्म दे गई है। मृतकों में पपरोला के शिवांग सूद अपने पीछे एक 11 वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटा व माता-पिता को छोड़ गए हैं। पपरोला के खू बाजार में फोटोग्राफी की दुकान करने वाले शिवांग परिवार का एकमात्र सहारा थे। वहीं, पपरोला के अरुण मेहरा और फटाहर के रोहित भी शिवांग के साथ जुड़े हुए थे और विवाह समारोहों में वे सभी मिलकर फोटोग्राफी का कार्य करते थे।
विज्ञापन

उतराला के घायल रमन और सुमित दोनों चचेरे भाई हैं और अवेरी में रमन के पिता की ओर से चलाए जा रहे टेंट हाउस में काम करते हैं। टांडा में उपचाराधीन रमन विवाहित हैं और उनकी एक वर्ष की बेटी है। सोमवार को बाजार बंद होने पर पांचों इस एकांत स्थान पर दोपहर बाद ही चले गए थे और मौज-मस्ती करने के बाद देर शाम को लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रदेश में युवाओं में खतरनाक रास्तों और पहाड़ियों में जाने का शौक जानलेवा बन रहा है। अधिकांश दुर्घटनाएं मौजमस्ती करने के बाद इन खतरनाक रास्तों पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हो रही हैं।
कुछ माह पूर्व बीड़ बिलिंग में भी इसी प्रकार की दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई थी। इन दुर्घटनाओं के बावजूद युवा वर्ग इससे सबक नहीं ले पा रहा है और अपने परिजनों को गहरे जख्म दे रहा है। दुर्घटनास्थल का मार्ग अभी तक वाहनों की आवाजाही के लिए सरकारी तौर पर पास नहीं है। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए। लोक निर्माण विभाग बैजनाथ के अधिशासी अभियंता अजय सूद ने बताया कि यह सड़क अभी निर्माणाधीन है। यह सड़क अभी वाहनों की आवाजाही के लिए पास नहीं हुई। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर प्रशासन को चेतावनी बोर्ड लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें