फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ऋषि संग्राय बने रोटरी जिला-3070 के सहायक गर्वनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष ऋषि संग्राय को वर्ष 2025-26 के लिए रोटरी जिला 3070 का सहायक गवर्नर नियुक्त किया है। वे तीन रोटरी क्लबों का प्रशासनिक कार्य देखेंगे। रोटरी जिला 3070 के आगामी गवर्नर रोहित ओबराय ने उन्हें सहायक गवर्नर का कार्यभार संभाला। इसके लिए रोटरी जिला 3070 के पूर्व गवर्नर सुनील नागपाल, रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन टाटा, सचिव डॉ. राजेश सूद, रोटरी आई फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक राघव शर्मा, रोटरी क्लब पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष संजीव बाघला, बीसी अवस्थी, डॉ. आदर्श कुमार, अजय शर्मा, कपिल सूद, वाईएस धालीवाल और सदस्य गोपाल सूद, डॉ. संदीप शर्मा समेत समस्त रोटरी क्लब के सदस्यों ने ऋषि संग्राय को शुभकामनाएं दी हैं। 2025-26 के लिए चुने गए सहायक गवर्नर ऋषि संग्राय ने कहा कि उन्हें जो कार्यभार संभाला गया है वे उस पर खरा उतरने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने आगामी रोटरी जिला गवर्नर रोहित ओबरॉय का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें