फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजस्व अधिकारियों की हड़ताल, तहसीलों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर/धर्मशाला (कांगड़ा,)। राजस्व अधिकारियों की दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण कांगड़ा जिले की तहसीलों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई तहसीलों में कामकाज न होने के कारण सन्नाटा छाया रहा। कुल्लू के तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की पेन डाउन स्ट्राइक के चलते परागपुर तहसील में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल के कारण कार्यालय में कोई भी शपथ पत्र, भूमि रजिस्ट्री या विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र नहीं बन सके। तहसील कार्यालय में दूरदराज से आए कई युवा परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों की परीक्षाओं में दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक है। युवा राघव वर्मा ने बताया कि उसे 14 तारीख तक हर हाल में हिमाचल निवासी प्रमाण पत्र जमा करवाना है, लेकिन हड़ताल के कारण यह नहीं बन सका। इस अप्रत्याशित हड़ताल ने कई युवाओं को अंतिम तिथि के करीब महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों से वंचित कर दिया है, जिससे उनके आवेदन प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं पर संकट खड़ा हो गया है। युवाओं ने सरकार और राजस्व संघ से जल्द कोई हल निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें