फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन वर्षों में जुटाया 49,500 करोड़ से अधिक का राजस्व

विज्ञापन
धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमा
विज्ञापन
-पुलिस मैदान में जिलास्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री चंद्र कुमार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सरकार ने पहले दिन से ही नए संसाधन जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया है। तीन वर्षों में 49,500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। 73 वर्षों से हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) निरंतर मिल रहा था। अनुदान बंद होने से प्रतिवर्ष औसतन आठ से 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

यह बात कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण और मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जिले के ढगवार में 225 करोड़ से अत्याधुनिक मिल्क प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने गद्दी और अन्य संबंधित समुदायों के 40 हजार से अधिक परिवारों के लिए एक सशक्त नीति बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये की पीईएचएल योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। अदरक की खरीद पर 30 रुपये प्रतिकिलो के समर्थन मूल्य का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


डाईट धर्मशााला की छात्राओं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह, राजकीय उच्च विद्यालय कंड, केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति तथा लोक गीतों एवं विकास गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर रेडक्राॅस के लकी ड्राॅ भी निकाले गए। मुख्यातिथि ने आपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदान देने वाले सूबेदार मेजर पवन कुमार, जिन्हें सेना मेडल भी मिला है, की पत्नी सुषमा देवी को सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण में बेहतरीन कार्य करने वाले पूर्व डिविजनल फायर आफिसर प्रो. बीएस बहल को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी के चेयरमैन नीशु मोंगरा, आरटीए सदस्य सुरेश पप्पी, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक पुनीत मल्ली, उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी अशोक रत्न, एडीसी विनय कुमार आदि गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आदर्श बरयाल को किया सम्मानित
बैजनाथ (कांगड़ा)। एसएचओ बैजनाथ आदर्श बरयाल को कृषि मंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने परेड की अगुवाई की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें