फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो विकास कार्य शुरू नहीं किए, उनके फंड करें वापस : डीसी

विज्ञापन
बैठक के दौरान डीसी, कमिश्नर, एडीसी व अन्य।
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन द्वारा प्लानिंग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र 15 दिन के भीतर पोर्टल पर जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं और जिन कार्यों को शुरू नहीं किया गया है उसके फंड वापस करने के लिए कहा गया है। इस बाबत शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में प्लानिंग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी और आगामी बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। बैरवा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र एमआईएस पोर्टल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्लानिंग के तहत चले रहे विभिन्न विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि सभी कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जा सके। इसके साथ ही सांसद निधि को लेकर ई-साक्षी पोर्टल तैयार किया गया है तथा उसकी रिपोर्टिंग भी इसी पोर्टल के माध्यम से करने के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। इससे पहले जिला प्लानिंग अधिकारी अलोक धवन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्लानिंग के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित बजट तथा उसकी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, मृदा संरक्षण विभाग, हिम उर्जा विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें