पालमपुर ( कांगड़ा)। बीएसएफ के सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश निवासी पट्टी (राजपुर) को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव के श्मशानघाट बनोटू में किया गया। उनके पुत्र अनिल शर्मा ने मुखाग्नि दी।
सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश का निधन 11 अक्तूबर शुक्रवार शाम को हुआ था। उनके निधन की सूचना पैरामिलिट्री संगठन के प्रवक्ता मनवीर कटोच ने 24 बटालियन बीएसएफ बनोई (कांगड़ा) मुख्य कार्यालय को दी। 24 बटालियन बीएसएफ से सूबेदार मेजर बबलू अडयाम के नेतृत्व में बीएसएफ की टुकड़ी ने सलामी देकर बीएसएफ के महानिदेशक की तरफ से पुष्प चक्कर अर्पित किया।
पैरामिलिट्री संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा की तरफ से पालमपुर के अध्यक्ष सीएस खरवाल, उपाध्यक्ष केएल मनकोटिया, जगदीश प्रकाश और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मनवीर चंद कटोच ने पुष्प रिंग अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ओमप्रकाश 31 अप्रैल 2005 को बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। इस मौके पर प्रधान एक्स सूबेदार अनिल शर्मा समेत अन्य ने अंत्येष्टि में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।