फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिस स्कूल में पढ़े, वहीं से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। जिस विद्यालय में कभी विद्यार्थी बनकर शिक्षा की शुरुआत की, उसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए संजय पटियाल के सम्मान में वीरवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। संजय पटियाल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे लेकिन उस समय स्कूल में छुट्टियां होने के कारण विदाई समारोह आयोजित नहीं हो सका। ऐसे में 27 अगस्त को विद्यालय परिसर में उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संजय पटियाल के साथ समारोह में पहुंचे उनके दो सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मित्रों ने विद्यालय की बस सेवा के लिए 11-11 हजार रुपये दान करने की घोषणा की। संजय ने विद्यालय को वायरलेस साउंड सिस्टम भेंट किया। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष क्रमशः 1100, 900 और 700 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में विद्यालय की बस सेवा के लिए 11,000 रुपये प्रतिवर्ष देने की घोषणा की, जिसे वे अपने जीवनकाल तक जारी रखेंगे। समारोह में जालग के बीडीसी सदस्य ओपी धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग और राजकीय उच्च विद्यालय द्रमन का स्टाफ, विद्यार्थी और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें