फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खराब मौसम में पर्यटकों को त्रियूंड ले जाने वाले गाइडों पर कार्रवाई को मांगी रिपोर्ट

Sun, 19 Jan 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में ट्रैकिंग पर प्रतिबंध के बावजूद पर्यटकों को त्रियूंड ट्रैक पर ले जाने वाले टूरिस्ट गाइडों पर अब पर्यटन विभाग ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर ही विभाग गाइडों पर कार्रवाई के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा । रिपोर्ट में नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो गाइडों पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना विभाग लगा सकता है। इतना ही नहीं विभाग इनके लाइसेंस भी रद्द कर सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 और 30 दिसंबर 2024 को मौसम खराब होने के बाद भी टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को खतरे में डालकर कैंपिंग के लिए त्रियूड और करथानी साइट पर ले गए थे। 28 दिसंबर को मौसम खराब होने के चलते त्रियूंड में हिमपात भी हुआ था। इस दौरान पंजाब के दो युवक रास्ता भटके थे।
इस दौरान पुलिस ने चार गाइडों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद 30 दिसंबर को भी नौ टूरिस्ट गाइड पर्यटकों के एक बड़े दल को विभिन्न रास्तों से ट्रैकिंग पर लेकर गए थे। इस दौरान टूरिस्ट गाइडों ने पुलिस से भी ट्रैकिंग को लेकर अनुमति नहीं ली थी। इसके चलते पुलिस ने इन ट्रैकर पर भी पुलिस थाना मैक्लोड़गंज में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

जिला में प्रशासन की ओर से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर अधिसूचना जारी की थी। वहीं, त्रियूंड, करेरी और हिमानी चामुंडा ट्रैक पर जाने के लिए पर्यटकों को इसकी अनुमति कांगड़ा पुलिस से लेना अनिवार्य किया है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर जारी चेतावनी के दौरान अनुमति रद्द मानी जाएगी।
विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर गाईड पर 10 हजार रुपये जुर्माना अथवा उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। -विनय धीमान उपनिदेशक, पर्यटन विभाग कांगड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें