फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंड क्षेत्र में ब्यास के तटीकरण के लिए बन रही रिपोर्ट : मलेंद्र

Wed, 22 Jul 2026 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मंड मियानी क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ब्यास नदी के तटीकरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। मंगलवार को मंड पंचायत में अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तटीकरण की रिपोर्ट के साथ-साथ मंड मियानी के सभी प्रमुख विकास कार्यों की डीपीआर भी संबंधित विभागों द्वारा तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें शीघ्र स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में मंड मियानी में लाखों रुपये की लागत से धूसी लगाने का कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा मंड मियानी स्कूल में नए कमरों, चारदीवारी और खेल मैदान के निर्माण की मांग शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी गई है तथा क्षेत्र में ओपन जिम का निर्माण कार्य भी जारी है।
बैठक में विधायक ने नशे के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर संबंधित पंचायतों में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सामुदायिक पंचायत भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। बैठक में बीडीओ सुदर्शन सिंह, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दविंद्र सिंह व पंचायत प्रधान सुषमा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
इंदौरा में पंचायत प्रधानों को बांटीं आपदा प्रबंधन किट

ठाकुरद्वारा/डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक मलेंद्र राजन ने विभिन्न पंचायतों के प्रधानों को आपदा प्रबंधन किट वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा सक्रिय रहने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की भीषण बाढ़ से इंदौरा क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा था। ऐसे अनुभवों से सीख लेते हुए पंचायत स्तर पर राहत एवं बचाव उपकरण और प्रशिक्षित व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। उन्होंने आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया और बताया कि इन किटों के उपकरणों से त्वरित बचाव कार्य में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें