फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में मंदिर मार्गों की मरम्मत शुरू

Sat, 10 Oct 2026 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी के वार्ड 2 व 3 के मरम्मत किये जा रहे रास्ते स्तोत्र संवाद
विज्ञापन
लामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वार्ड दो और तीन में मंदिर मार्गों की मरम्मत शुरू हो गई है। विधायक संजय रतन के निर्देशानुसार क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्षद सोमेश कौशिक ने बताया कि नवरात्र से पहले सभी रास्तों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि रास्ते टिकाऊ बनें और लोगों को परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां ज्वाला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर आने-जाने वाले रास्तों का बेहतर होना जरूरी है। प्रयास है कि श्रद्धालु ज्वालामुखी से एक अच्छा अनुभव और सकारात्मक संदेश लेकर लौटें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें