कांगडा मैदान में बने ओपन एयर जिम की मशीनें ठीक करते कर्मी। स्रोत: पाठक
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के अलग-अलग वार्डों में स्थापित ओपन एयर जिम में लगी मशीनों की मरम्मत शुरू हो गई है। सुबह-शाम इन पार्कों में कसरत करने वाले लोग मशीनें खराब होने की वजह से परेशान थे। इस बाबत लोगों ने नगर परिषद के समक्ष मामला उठाया था। नगर परिषद की अध्यक्ष रेणू शर्मा ने बताया कि नगर परिषद मैदान, पुराना कांगड़ा रोड, मिशन रोड सहित छह पार्कों में मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है। संवाद